Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आनंद गिरि बने युवा साधु समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

आनंद गिरि बने युवा साधु समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रयागराजः स्वामी आनंद गिरी को रविवार को युवा भारत साधु समाज का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। जिम्मेदारी मिलने के बाद आनंद गिरि ने कहा कि जल्द ही वह दुनिया के सभी देशों में युवा भारत साधु समाज की शाखाओं के गठन करेंगे, ताकि संत समाज को मजबूती प्रदान की जा सके। हरिद्वार स्थित साधु गरीबदासीय की सेवा आश्रम ट्रस्ट में चेतन ज्योति आश्रम के महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आनंद गिरि को युवा साधु समाज का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर महंत शिवानंद संत जगजीत सिंह महंत रामेश्वर पुरी स्वामी हरिहरानंद महंत दिनेश दास महंत राजेंद्र दास महान श्रवण मुनि महंत सुमित दास महंत राम जी दास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *