Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रतापगढ़ में कोरोना माता मंदिर पर प्रशासन का चला बुलडोजर, एक हिरासत में

प्रतापगढ़ में कोरोना माता मंदिर पर प्रशासन का चला बुलडोजर, एक हिरासत में

थाना क्षेत्र के जूही शुकुलपुर में अंधविश्वास की वजह से बनाए गए कोरोना माता मंदिर को प्रशासन ने ढहा दिया। गांव के तीन लोगों की कोरोना से मौत के बाद ग्रामीण पांच दिन से मंदिर में पूजन-अर्चन करने में जुटे थे। विवादित जमीन पर मंदिर बनाने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार की रात पुलिस प्रशासन ने जेसीबी लगाकर कार्रवाई कर प्रतिमा सहित मलबा पांच किमी दूर राजमतिपुर में गिरा दिया। मंदिर स्थापित करने वाले आरोपी के एक भाई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुकुलपुर जूही गांव में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त था। इस पर गांव के लोकेश श्रीवास्तव ने कोरोना माता का मंदिर बनाने का फैसला लिया। ग्रामीणों के सहयोग से चंदा एकत्र किया उसके बाद नीम के पेड़ के नीचे चबूतरा तैयार कर सात जून को कोरोना माता मंदिर की स्थापना करा दी गई। प्रतिमा के चेहरे पर मास्क भी लगा था। अंधविश्वास की वजह से बनाए गए मंदिर में ग्रामीणों के अलावा पड़ोसी गांवों से भी लोग पूजन-अर्चन के लिए आने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *