Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराजः टीकाकरण में दिखा उत्साह, 10628 ने लगवाई वैक्सीन

प्रयागराजः टीकाकरण में दिखा उत्साह, 10628 ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण कराने वालों की संख्या शनिवार को कुछ ज्यादा रही। कई दिन बाद टीकाकरण का ग्राफ दस हजार के पार पहुंचा। शनिवार को 10628 लोगों ने टीका लगवाया। पहली डोज 9763 व 845 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। सुबह से सेंटरों पर भीड़ रही। मेडिकल कॉलेज, डफरिन, बेली, एसआरएन समेत अधिकांश सेंटरों में लंबी लाइन लगी रही। युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी सहभागिता निभाई। टीकाकरण कराने के लिए महिलाएं भी अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। वहीं शनिवार को जिले में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 6,75,868 तक पहुंच गया है। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि कोविशील्ड व कोवैक्सीन की कुल 37960 डोज का स्टाक है। शासन से वैक्सीन की आपूर्ति की मांग की गई है। जल्द ही आपूर्ति मिल जाएगी। वहीं 18 से 44 आयु वालों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुक कराने के लिए पोर्टल रविवार सुबह दस बजे से खुलेगा। टीकाकरण कराने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुक कराना बेहद जरूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *