Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका।

IMG 20210612 172946


बाजपुर के ग्राम चकरपुर में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में युवाओं ने ग्राम चकरपुर में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चकरपुर चौराहे पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कहा कि कई वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत चकरपुर का एक रास्ता रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया था जिस के संबंध में क्षेत्रीय विधायक कई बार आश्वासन दे चुके हैं और उसके बावजूद भी रास्ता नहीं खुल पाया जिसको लेकर ग्राम पंचायत के लोगों में आक्रोश है जिसके चलते आज पुतला दहन कर क्षेत्रीय विधायक को जगाने की एक कोशिश की गई । उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे द्वारा अप्रेल माह में टाइल्स रोड़ का शिलान्यास किया गया था जो कि अभी तक पूर्ण ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *