Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पहली सूची 23 जून प्रवेश लेने के लिए यह प्रमाण पत्र जरुरी

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पहली सूची 23 जून
प्रवेश लेने के लिए यह प्रमाण पत्र जरुरी
1- बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी
2- बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो अथवा स्कैन की गई फोटो
3- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के इडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर, केंद्रीय  विद्यालय संगठन की ओर से पहली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संगठन की ओर से प्रवेश के लिए  संशोधित तिथि जारी कर दी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से संशोधित कार्यक्रम में प्रवेश की पहली सूची एवं प्रतीक्षा सूची 23 जून को प्रारंभ होगी। कहा गया है कि यदि किसी छात्र का नाम पहली सूची में नहीं आता है तो उसे 30 जून और पांच जुलाई को जारी होने वाली क्रमश: दूसरी एवं तीसरी सूची का इंतजार करना पडे़गा। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त। ग्यारहवीं में प्रवेश की तिथि दसवीं के परिणाम के बाद जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *