Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

विश्व मधुमेह दिवस पर किसान जागरूकता समारोह का आयोजन 27 जून को नैनी में

विश्व मधुमेह दिवस पर किसान जागरूकता समारोह का आयोजन 27 जून को नैनी में

भारतीय किसान कल्याण संघ द्वारा किया जाएगा किसानों को जागरूक

प्रयागराज। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर भारतीय किसान कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक अरैल चौराहा नैनी में द बुजी बी होटल में 27 जून रविवार को दोपहर 12 बजे आहूत की गई है। जिसमें देश में फैली गम्भीर बीमारी पर महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी। जिसमें महान पर्यावरण विद या पर्यावरण वेत्ता भी उद्बोधन करेंगे। जिसकी अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डी पी एन सिंह करेंगे जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी संत जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजय पाण्डेय सहित प्रांतीय जिला एवं ब्लॉक के महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *