Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज: नए संक्रमितों की संख्या और घटी, 14 नए मरीज मिले

प्रयागराज: नए संक्रमितों की संख्या और घटी, 14 नए मरीज मिले
प्रयागराज जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। बुधवार को 14 नए मरीज मिले। यह संख्या एक दिन पहले के मुकाबले चार कम है, संक्रमण 21 मार्च के बाद से सबसे कम है। यहाँ 26 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की हैऔर उन्होंने बताया कि पांच दिनों की तरह बुधवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई। डॉ. सहाय के मुताबिक बुधवार को कुल 8451 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई थी। इसमें से 14 संक्रमित मिले हैं। जबकि मंगलवार को 18 संक्रमित पाए गए थे। नए मरीजों की संख्या लगातार कम होने से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में ही सबसे कम मरीज रह गए हैं। निजी कोविड अस्पतालों में भी अब मरीज नहीं हैं। बेली में भी दो मरीजों का उपचार हो रहा है। बुधवार को भी चार मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके अलावा 22 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *