Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज के सेंटरों पर लगी लाइन, 8361 का टीकाकरण

प्रयागराज के सेंटरों पर लगी लाइन, 8361 का टीकाकरण
टीकाकरण का उत्साह हर तरफ है। सोमवार को कई सेंटरों में सुबह ही लोग लाइन में खड़े हुए कई जगहो पर सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल नहीं रखा गया। सेंटर कर्मियों ने किसी को टोकना जरूरी नहीं समझा। सोमवार को 8361 लोगों ने टीका लगवाया। डफरिन, मेडिकल कॉलेज समेत कई सेंटर में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े रहे। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ तीरथ लाल के अनुसार 7673 ने पहली व 688 ने दूसरी डोज ली। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड की 48280 व कोवैक्सीन की 29760 डोज स्टोर में है।
सोमवार से महिलाओं के टीकाकरण के लिए मेडिकल कॉलेज में दो स्पेशल बूथ बनाए गए। दोनों बूथ पर सौ-सौ महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। 85 महिलाओं ने बूथ पर आकर टीका लगवाया। 18 से 44 आयु वाली महिलाओं को टीका रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुक नहीं था बुक कराने पर ही लगाया गया। कोविन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर कई को लौटाया गया। वहीं जीजीआईसी व मेरी वानामेकर इंटर कॉलेज में कोविन पोर्टल से ही रजिस्ट्रेशन कराने वालों का टीकाकरण हुआ। जीजीआईसी में 83 व मेरी वानामेकर कॉलेज में 69 अभिभावकों को टीका लगा। दोनों जगह सोमवार से दो-दो सौ अभिभावकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *