Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कार्यालय पर किसानों द्वारा किसान बिल का विरोध :

बाजपुर में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कार्यालय पर किसानों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर कृषि बिल की प्रतियां जलाई। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर कृषि बिल के विरोध में किसानों को आंदोलन करते हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह वाजबा के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कृषि बिल की प्रतियां जलाई। संयुक्त कड़ी मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि देश की तानाशाह सरकार ने किसानों के विरोध में जो कृषि बिल लागू किए थे उसे आज पूरा एक वर्ष हो गया है। किसान कृषि बिल के विरोध में एक वर्ष से सड़कों पर बैठे हैं। प्रदेश की तानाशाह सरकार कृषि बिल को वापस नहीं कर रही है। सरकार को जगाने के लिए आज पूरे देश भर में भाजपा के मंत्रियों के कार्यालय पर कृषि बिल की प्रतियां जलाई गई हैं। जब तक सरकार काले कानून वापस नहीं करेगी तब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *