Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल
दिनांक 5 जून दिन शनिवार
जेष्ठ कृष्ण पक्ष तिथि दशमी दिनमान 33 घटी 46 पल रात्रि मान दो घटी 31 पल रेवती नक्षत्र रात में 1:30 तक आयुष्मान योग जीरो घटी 54 पल बव करण धाता महायोग मेष राशि की चंद्रमा आज का दिशाशूल पूरब की ओर आज का विशेष पर्व पंचक निवृत्ति संवत 2078 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु।
मेष राशि
संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा नए कार्यों का शुभारंभ होगा आलस्य से बचना होगा।
वृष राशि
राहु केतु का प्रभाव स्वास्थ्य को बाधित कर सकता अतः सुंदरकांड का पाठ आपके लिए श्रेयस्कर होगा जोखिम भरे कार्य न करें।
मिथुन राशि
दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा तथा विगत वर्ष से चल रहे प्रयास सार्थक होंगे यश की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
आज के दिन माता पिता गुरु का आशीर्वाद एवं उनकी सेवा आपके लिए विशेष वरदान स्वरुप होगी क्रोध लोभ का त्याग करना पड़ेगा।
सिंह राशि
यात्रा सुगम होगी भाई एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा तथा किसी अभीष्ट की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि
पुराने विवाद समझौता के माध्यम से शांत हो गए घर में मंगल कार्य होंगे किसी नई वस्तु का घर में आगमन होगा।
तुला राशि
सात प्रकार के अन्न का दान आपके लिए विशेष कल्याणकारी होगा तथा मां अन्नपूर्णा क्या पूजन गाय को भोजन पुण्य कार्य होगा।
वृश्चिक राशि
शनि मंगल का प्रभाव आपके लिए सुख दुख दोनों का कारण बन सकता है विवेकपूर्ण निर्णय से आपकी सराहना होगी।
धनु राशि
तेज वाहन को चलाना किसी प्रकार का जोखिम भरा कार्य आपके लिए शुभ नहीं होगा चाटुकार लोगों से बचें।
मकर राशि
राशि का स्वामी शनि आपको लोहे से बने सामान गिफ्ट रूप में प्रदान करा सकता है संयम बरतें।
कुंभ राशि
मान सम्मान प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी तथा दिया हुआ धन आग्रह पर वापस आ सकता है हनुमान जी का दर्शन करें।
मीन राशि
राशि का स्वामी बृहस्पति आपके लिए विशेष लाभ प्रदान कर सकता है अतः विष्णु भगवान की आराधना एवं गुरुदेव की पूजा अवश्य करें।
आचार्य देवराज शुक्ला
8009622328

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *