Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

India Vs Australia 4th Test day 5 Live Cricket Score: ऋषभ पंत की शानदार खेल से भारत ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा (सोर्स – एपी)

rishabh pant1 620x400 1

भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 जनवरी 2021 को ‘गाबा का घमंड’ तोड़ दिया। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच 3 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही उसने 4 मैच की सीरीज 2-1 से जीत ली। साथ ही उसने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी।

भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था जो उसने छह विकेट खोकर हासिल किया। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 91, ऋषभ पंत ने नाबाद 89 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की गाबा मैदान पर पिछले 32 साल में यह पहली हार है। भारत इस मैदान पर पहली बार जीता है।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य (328 रन) हासिल किया है। इससे पहले भारत ने 2003 के एडिलेड टेस्ट में 233 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।

96वें ओवर में भारत को छठा झटका लगा। वाशिंगटन सुंदर 29 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए। 87वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। मयंक अग्रवाल 15 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। कमिंस ने ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।

मयंक जब पवेलियन लौटे तब भारत को 13.2 ओवर में जीत के लिए 63 रन बनाने थे। मयंक की जगह वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए। इससे पहले ऋषभ पंत ने 84वें ओवर की आखिरी गेंद पर टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *