Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, हफ्ते में दो दिन खुलेंगी दुकानें

उत्तराखंड में 8 जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण भले ही कम हो गया है लेकिन सरकार अभी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. इस दौरान 1 जून और 5 जून को परचून की दुकानें खोली जाएगी. दुकानें सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेगी. इसके अलावा 1 तारीख को स्टेशनरी और किताबो की दुकान खुलेंगी.

बाकी नियम जस के तस रहेंगे. प्रदेश में बार, शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा जिम, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मूवी थिएटर बंद रहेंगे.
सभी तरह की शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी और ऑनलाइन पाठ्यक्रम जारी रहेगा.

अंतिम संस्कार में 20 में ज्यादा लोग शआमिल नहीं होंगे.

सरकार ने फिलहाल शादी जैसे समारोह ना करने का सुझाव दिया है लेकिन अगर फिर भी शादी समारोह होता है तो समारोह में 20 से ज्यादा व्यक्ति उपस्थित नहीं होेंगे. सभी लोगों के पास RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी होगा.

राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के लिए RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आना जरूरी होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *