Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सपा ने 21 ब्लॉक में प्रमुख के उम्मीदवार घोषित किए

सपा ने 21 ब्लॉक में प्रमुख के उम्मीदवार घोषित किए
सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने शनिवार को 21 ब्लॉक में प्रमुख के समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की दो अन्य ब्लॉक में प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी। जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जोड़-तोड़ की लगातार शिकायतें आ रही है ,इसे देखते हुए सपा की ओर से मालती यादव को पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद का समर्थित उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष की अगुवाई में गठित कमेटी की ओर से तैयार ब्लाक प्रमुख के समर्थित उम्मीदवारों की सूची पर भी शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुहर लगा दी इसके बाद 21 ब्लाक के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह, विधायक उज्जवल रमण सिंह , एलएलसी वासुदेव यादव, रामवृक्ष यादव ,डॉक्टर मान सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नागिन प्रताप सिंह पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *