Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को सितम्बर-अक्टूबर के बीच UAE में कराने के फैसले पर मुहर

बीसीसीआई ने शनिवार को हुई स्पेशल जनरल मीटिंग(एसजीएम) में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को सितम्बर-अक्टूबर के बीच यूएई में कराने के फैसले पर मुहर लगा दी है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला इसलिए भी लिया है, क्योंकि सितम्बर-अक्टूबर में भारत में आमतौर पर मौसम खराब रहता है। गौरतलब है कि बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 मई को बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *