Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ! सोमवार से अनलॉक होगा दिल्ली !!

दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ! सोमवार से अनलॉक होगा दिल्ली !!

शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में दो मामलों में छूट देने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि, डीडीएमए ने सोमवार सुबह पांच बजे से औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों को एक सप्ताह तक खोलने का निर्णय लिया है। अन्य सभी मामलों में अभी पूर्व की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा ।

सोमवार से अनलॉक 1.0 के तहत कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्री की गतिविधियों को खोला जाएगा। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हफ्ते दर हफ्ते जनता के सुझाव और एक्सपर्ट के सुझाव पर लॉकडाउन खोलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि लोगों कोरोना वायरस के खतरे और प्रभाव के मद्देनजर इससे संबंधी एहतियात बरतें। 

जिन्हें छूट मिलेगी

कोरियर सेवा के लिए अनुमति रहेगी। इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर वाटर प्यूरीफायर से संबंधित कर्मचारियों को काम करने की अनुमति जारी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किताबों की दुकानें खुली रहेंगी। बिजली के पंखों से संबंधित दुकानें भी खुली रहेंगी। बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट मिलेगी। बीमार लोगों को अस्पताल जाने और अस्पताल से आने की छूट रहेगी। डीटीसी बसें और दिल्ली मेट्रो का संचालन जारी रहेगा। ऑटो व टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं चलती रहेगी। उसमें बैठने वालों को ई-पास या आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा। माल की ढुलाई करने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा। शहर के अंदर और शहर से दूसरे राज्यों के लिए आवागमन, सामान की ढुलाई पर रोक नहीं होगी। इसके लिए अनुमति या ई-पास लेने की जरूरत नहीं होगी। मीडियाकर्मियों को कार्ड दिखाने पर आने-जाने की छूट रहेगी। इनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट के साथ वेबमीडियाकर्मी भी शामिल हैं। अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट मिलेगी।

जिन्हें छूट नहीं मिलेगी

सभी बाजार बंद रहेंगे। साप्ताहिक बाजार भी बंद रहेंगे। बिना जरूरत के घर से बाहर निकलने पर रोक है। सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *