Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव के संदेश को हर ग्रामवासी का संकल्प बनाने के लिए उत्साहित करें सभी ग्राम पंचायतें सीएम योगी

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से सीएम योगी ने शुक्रवार को वार्ता किया उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को संदेश देते हुए कहा कि अब आप प्रधान बन चुके हैं गांव में आप पार्टी बाजी नहीं करेंगे हर एक ग्रामवासी को सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करेंगे किसी ने आप को वोट दिया है किसी ने नहीं दिया है आप भेदभाव ना करें हर नागरिक को हर लाभ मिलना सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका कर्तव्य और दायित्व बहुत ही महत्वपूर्ण है इस समय हम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक मोड़ पर हैं तब आप की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *