Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नैनी मे वरचुवल माध्यम से श्री गुरु सिंह सभा कार्यकारिणी को दी बधाइयां-पतविंदर सिंह

नैनी मे वरचुवल माध्यम से श्री गुरु सिंह सभा कार्यकारिणी को दी बधाइयां-पतविंदर सिंह

नैनी प्रयागराज/ प्रयागराज के इतिहास में पहली बार एक महिला को श्री गुरू सिंह सभा की निर्विरोध अध्यक्ष चुन कर मुख्य सेवादार बना कर “सो क्यूं मन्दा आखिये,जिस जम्मे राजान “को पूर्ण रूप से चरितार्थ करने का काम प्रयागराज की गौरवशाली सिख समाज ने किया है,उक्त आश्य की बात प्रयागराज के प्रमुख समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने कहते हुये बताया कि सरदारनी गोविंद कौर को विगत दिनों श्री गुरू सिंह सभा प्रयागराज का सर्वसम्मती से प्रधान चुना गया सरदारनी गोविंद कौर देश की किसी भी श्री गुरू सिंह सभा की पहली प्रधान होने का गौरव प्राप्त हुआ हैl
करोना काल को देखते हुए नैनी गुरुद्वारा संगत द्वारा वर्चुअल माध्यम से मुख्य सेवादार सरदारनी गोविंद कौर सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सर्व समाज के निरंतर उत्थान के लिए तत्पर रहेगी परमात्मा पदाधिकारियों को शक्ति और साहस प्रदान करें जिससे tv प्रयागराज की संगत को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे l वर्चुअल माध्यम से बधाई देने वालों में परमिंदर सिंह ‘बंटी’,सुरेंद्र सिंह, सरदार पतविंदर सिंह,जेएस चावला,हरमनजी सिंह,वरयाम सिंह,हरभजन सिंह,चरनजीत सिंह,हरजीत सिंह ढींगरा,दलजीत कौर,इंदर सिंह, मलकीत सिंह विरदी,सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह,जगजीत सिंह विरदी,मोहन वीर सिंह ,दविंदर सिंह, देवेंद्र अरोरा ,इंद्रजीत कौर ,बलवीर सिंह,हरप्रीत कौर सहित नैनी संगत ने बधाइयां दीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *