Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पति ने खुद अपने हाथों से पत्नी की प्रेमी संग कराई शादी ,

यहां एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए अपने प्यार का बलिदान दे दिया है। पति ने खुद अपने हाथों से पत्नी की प्रेमी संग शादी कराई है।

छपरा जिले में जब पति ने पत्नी के प्रेमी से उसकी शादी करवाई तो लोगों की भीड़ जुट गई।

पहले तो लोग कुछ समझ नहीं सके लेकिन बाद में जब इस मामले का खुलासा हुआ कि जिस लड़की की शादी हो रही है वह शादी में मध्यस्थता कर रहे व्यक्ति की पत्नी है। वही व्यक्ति पत्नी के पूर्व प्रेमी से उसकी हंसी खुशी शादी करवा रहा है।

इस घटना का स्थानीय लोगों ने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर उसे डाल दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। टाउन थाना क्षेत्र के रोजा मुहल्ला का रहने वाला एक युवक एक लड़की से प्रेम करता था और उसने शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि वह लड़की किसी और से भी प्रेम करती थी।

पति को जब पता चला तो उसने पत्नी के प्रेमी को बुलाया और दोनों की शादी करवा दी। वायरल वीडियो में लड़की यह आरोप लगा रही है कि उसका पूर्व पति उसे प्रताड़ित करता था। वहीं पूर्व पति ने शादी को लेकर कहा कि मैंने हंसी खुशी अपने दोस्त से पत्नी की शादी करवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *