योगी सरकार के मंशा पर पानी फेर रही है कोरांव पुलिस
कोरांव पुलिस काहे का कर रही है इंतजार ?
दबंग घर मे घुसकर बुजुर्ग पर किया कातिलाना हमला
दबंगो ने आम के फलों को किया नष्ट, तोड़ दी डालिया
तहसीलदार कोरांव के आदेशों का नही हुआ पालन, कूड़े में फेंकी आदेश की प्रति कोरांव पुलिस
प्रयागराज : सूबे की योगी सरकार के मंशा पर पानी फेर रही है कोरांव पुलिस जीता जागता उदाहरण कोरांव तहसील के साजी गांव में 27 मई को सुबह करीब 9 बजे भाइयों के बीच लड़ाई हो गई, लड़ाई इतनी बढ़ गई की एक अकेला ब्यक्ति को पाकर भेड़ियों जैसा टूट पड़े। जमकर की पिटाई, गौरतलब है की हरेंद्र कुमार दुबे निवासी साजी गांव अपने हिस्से की जमीन पर बाउंड्रीवाल करा रहे थे तभी ओम प्रकाश, शशिकांत संजय इन सबकी औरते हरेंद्र कुमार को लाठी डंडे से पीटकर लहू लुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दे डाली, भुक्तभोगी आनन फानन में तहसील पहुँचकर तहसीलदार को लिखित कलमबंद दिया तो कोरांव थाने शांति ब्यवस्था कायम व मौका मुवायना करने का आदेश तहसीलदार महोदया ने दिया। लेकिन सब शीफ़र रहा, छः घण्टे वीतने के बाद कोरांव पुलिस की निष्क्रियता के कारण दोबारा भुक्तभोगी को उक्त दबंग पीटने में कामयाब रहे। जब पुलिस नही पहुँची तो भुक्तभोगी ने एस पी यमुनापार को फोन करके अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही दबंगो के ऊपर नही हुई। जिस कारण आज तिबारा दबंगो ने भुक्तभोगी के आम के पेड़ के लगे फ्लो को तोड़ कर नष्ट कर दिया और उसकी डालिया भी तोड़ दी गई और उन्हें भी मारा पीटा गया लेकिन तीन दिन वीटने के बाद कोई कार्यवाही कोरांव पुलिस दबंगो पर नही की जिस कारण दबंग मन बड़न्त हो गए है। आरोप है की आखिर कोरांव पुलिस काहे का इंतजार कर रही है। भुक्तभोगी दुबे ने बताया की मैं अपने हिस्से की जमीन पर बाउंड्रीवाल नही करा पा रहा हु। दोबारा मेरे घर में घुसकर उक्त दबंग पूरा परिवार लात घुसो से मारा पीटा भुक्तभोगी किसी तरह अपनी भागकर जान बचाई, दो बार भुक्तभोगी पर हमला किया गया आज भी मेरे ऊपर हमला किया गया मेरा आम का पेड़ जिसमे फल लगे हुए थे उसे नष्ट करके उसकी डालियों को तोड़ दिया गया। सूचना दिया गया लेकिन कोरांव पुलिस मौके पर नही पहुँची आखिर पुलिस क्या कर रही है इंतजार, आरोप है की तहसीलदार कोरांव के आदेश का कोरांव पुलिस कोई मायने नही रखता है खुले आम उड़ाई धज्जियां। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है स्थानीय पुलिस की गलतियों के कारण जिले के आला अफसरान को होना परेशान होना पड़ता है। अधिक जानकारी के लिए
भुक्तभोगी का मो0 न0 9454348825











Leave a Reply