.,आदरणीय।
जिला अध्यक्ष,
प्रयागराज,चित्रकूट, जौनपुर,वाराणसी, प्रतापगढ़,सभी प्रदेश जिला ब्लाक के पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी क्रय केद्र प्रभारी की सूची फोन नंबर सहित ग्रुप में डाले, ताकि किसानों के गेहूं खरीद में जो दिक्कत हो रही है उसपर संघ सरकार को ज्ञापन दे सके।
किसानों की गेहूं खरीद का लक्ष्य कम कर दिया गया है लक्ष तत्काल बड़ाया जाय।।
किसानों को फ्री में कोरॉना वैक्सीन लगाई जाए।
हर गांव गांव किसानों को वैक्सीन तत्काल उपलब्ध हो।
सभी किसानों की पाच हजार हर महीने दिया जाय।
गेहूं की खरीद के लिए टोकन के बाद भी गेहूं की खरीद नहीं हो रही है ।
किसान दर दर भटक रहा है।
संघ के सभी पदाधिकारी अपने ब्लाक से क्रय केंद्र की सूची लेकर प्रकाशित करे।
आवारा पशुओं की व्यवस्था की जाए।
खाद, बीज का दाम कम किया जाय ।
डीजल, पेट्रोल का दाम तत्काल कम किया जाय।
किसानों को बिजली का बिल रियायत दर पर उपलब्ध कराया जाय।
आज राष्ट्रीय कमेटी ने यह निर्णय लिया की तत्काल सभी ब्लाक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष किसानों की समस्या को इकट्ठा कर ग्रुप में डाले ताकि समाधान के लिए ज्ञापन दिया जा सके।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता सन्तोष त्रिपाठी संत जी रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता जी ने आज एक प्रेस वार्ता वाराणसी में यह बात प्रसारित किए।











Leave a Reply