भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी जोन प्रभारियों की बैठक 23 को
प्रयागराज
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई के सभी जोन प्रभारियों की बैठक दिनांक 23. मई दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक प्रदेश संगठन के सभी जोन प्रभारियों की बैठक ज़ूम एप पर आनलाइन आयोजित की गई है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संस्थापक आदरणीय डा भगवान प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में होने वाली ज़ूम एप की बैठक का प्रभार मध्य जोन प्रभारी प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष श्री अजय पाण्डेय जी को दिया गया है।
बैठक शुरू होने के पहले वह लिंक भेजेंगे जिसके जरिए आप लोग जूम एप की बैठक में शामिल हो सकेंगे।
निवेदन है सभी जोन प्रभारी अपने क्षेत्र में आने वाले मंडलों और जनपदों में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करें।
बीते पांच महीनों में क्या उल्लेख नीय कार्य किया है उसका विवरण पर चर्चा करें।
आने वाले महीनों में संगठन के विस्तार और सफलता के लिए कौन सी कार्य योजना तैयार की है उसकी भी रुप रेखा प्रस्तुत करेंगे।
संगठन की मुख्य पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा के विस्तार और प्रसार में सहयोग और सुझाव प्रस्तुत करें।
सभी साथियों से समय का विशेष ध्यान रखने और तय विंदुओ पर ही चर्चा करने की अपेक्षा की गई है











Leave a Reply