Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

G -7 शिखर सम्मेलन में बतौर विशेष अतिथि प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आभार,

Screenshot 20210509 100922

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ G7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने अगले महीने ब्रिटेन के दौरे पर नहीं जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 की ताजा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। G7देशों की यह बैठक 11 से 13 जून के बीच कोर्नवाल में आयोजित होने वाली है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि शिखर सम्मेलन में बतौर विशेष अतिथि प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आभार जताते हैं लेकिन कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए फैसला हुआ है कि वह इस सम्मेलन में स्वयं उपस्थित नहीं रहेंगे।

G-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन के साथ ही यूरोपीय संघ है। G-7 समूह की अध्यक्षता कर रहे ब्रिटेन ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को सम्मेलन में आमंत्रित किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *