Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जाके राखो साईयां मार सके ना कोई ,,,,,,,, मथुरा में यमुना नदी में नवजात शिशु यमुना की लहरों के ऊपर किलकारी मारते मिला।

आगरा  मथुरा में यमुना नदी में गुरुवार सुबह नवजात यमुना की लहरों के ऊपर किलकारी मारते मिला। उसे किसी ने तसले में रखकर जन्म लेने के बाद यमुना मैया के हवाले कर दिया। नवजात शिशु को देख कर लोगोंं ने पुलिस को सूचना दी। सकुशल शिशु को निकाल कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। शिशु स्वस्थ है।

सुबह पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी में चामुंडा घाट के पास एक नवजात शिशु बह रहा है। चौकी प्रभारी अद्धा मनोज कुमार शर्मा फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे। यमुना नदी में बह रहे नवजात शिशु को यमुना नदी से बाहर निकाला गया। शिशु की सांसें चल रही थींं। एक तसले में रखे शिशु को सफेद कपड़े में लपेटा गया था।

बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चे को शिशु गृह में आश्रय प्रदान कराया जाएगा।

चौकी प्रभारी ने बताया, शिशु को यमुना में बहने वालों का पता लगने की कोशिश की जा रही है।

उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। डा. केके ने बताया, शिशु ट्रांसजेंडर है। यही कारण है कि शिशु को यमुना में बहा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *