गृह मंत्रालय के गृह सचिव बंगाल के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी । बंगाल में हिंसा ना रूकने के लिए मुख्य सचिव को कड़ी फटकार लगाई । आज बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शपथ लिया । बंगाल विधानसभा चुनाव (West Begnal Assembly Election) में बड़ी जीत हासिल कर तीसरी बार सीएम का पदभार ग्रहण किया ।आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। इस पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने संवेदनहीन हिंसा को लेकर जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया। राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के समक्ष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद की शपथ ली। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी और जगदीप धनखड़ के बीच हिंसा के मुद्दे को लेकर हल्की से बहस देखने को मिली।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि इस बेवजह हो रही हिंसा की घटनाओं का अंत हो और मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी।
हालांकि ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस अनुरोध का जवाब देते हुए कहा कि मेरे शपथ लेने से पहले तक राज्य में कानून व्यवस्था का दारोमदार चुनाव आयोग के पास था।
.









Leave a Reply