Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Kerala Assembly Elections Result केरल विधानसभा चुनाव परिणाम

Kerala Assembly Elections Result केरल विधानसभा चुनाव परिणाम

केरल में हुए विधानसभा चुनाव  के नतीजे ((Kerala Assembly Election Result 2021)) सामने आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में लेफ्ट नीत एलडीएफ (LDF) को बहुमत मिल गया है, वो इतिहास बनाने जा रहा है. रुझानों में लेफ्ट 77 सीटों पर आगे है, तो वहीं कांग्रेस 60 सीटों पर आगे है. भाजपा की बात करें तो वह सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है. रुझानों के अनुसार, पिनराई विजयन एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते दिखाई दे रहे हैं. केरल की 140 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ था.

Kerala Election Results 2021 Live: केरल में 633 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. राज्य में 140 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी कैबिनेट के 11 सदस्यों सहित कुल 957 उम्मीदवार मैदान में हैं. आज यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने इनमें से किस पर ज्यादा विश्वास जताया है.

आज सुबह ८ बजे से होगी वोटों की गिनती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *