Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश : कोरोना टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी कर्मचारियों को दिया जाए अवकाश

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश : कोरोना टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी कर्मचारियों को दिया जाए अवकाश
कोरोना टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने और लोगों को इसके लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्देश दिया है। सीएम ने निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर अवकाश दिया जाए। निजी सेक्टर के कर्मियों के लिए भी टीकाकरण के दिन अवकाश की व्यवस्था हो। उन्होंने सरकारी व निजी अस्पतालों में अग्निशमन प्रबंधों की ऑडिट प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए।

डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से चलाने का भी दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को फिर पूरी क्षमता से चलाने और कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराने, फोकस सैंपल और कांट्रैक्ट ट्रेसिंग लगातार चलाने के निर्देश दिए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं, उपकरणों, बैकअप सहित ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त करें। स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन कर कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाएं। पहले चरण में सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय के रूप में फिर से सक्रिय किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *