Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू , CM केजरीवाल ने किया ऐलान, जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट

Arvid Kejriwal

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगा. ये वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी. ये फैसला तब हुआ है जब दिल्ली में पिछले दिन ही 17 हज़ार से अधिक नए केस दर्ज किए गए थे जो अबतक का एक रिकॉर्ड है.

वीकेंड कर्फ्यू को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि जरूरी सेवाओं को खुला रखा जाएगा, जिनकी शादियों की तारीख तय है उन्हें पास दिए जाएंगे. मॉल, जिम, स्पा, बाजार और अन्य चीज़ें बंद रहेंगी, सिनेमा हॉल 30 फीसदी के हिसाब से चल सकते हैं.वीकेंड में सिर्फ इलाके के हिसाब से एक बाजार को खोला जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि पांच दिन लोग काम करें, लेकिन वीकेंड में घरों में रहने की कोशिश करें. अगर किसी को अस्पताल जाना है, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन जाना है उन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी. लेकिन इसके लिए पास लेना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *