लोकसभा चुनाव रद्द कर देंगे’
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान HC ने लोकसभा चुनाव रद्द करने की चेतावनी दे दी। HC ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘जो लोग थोड़ी देर भी शांति बनाए नहीं रख सकते, उन्हें चुनाव की कोई जरूरत नहीं है। अगर लोग शांति और सद्भावना में नहीं जी सकते, तो हम चुनाव ही रद्द कर देंगे।’ 17 अप्रैल को हुई हिंसा में 19 लोग घायल हुए थे।











Leave a Reply