पश्चिमी UP में पिछड़ों के सहारे सियासी जमीन तैयार कर रही कांग्रेस

कांग्रेस पश्चिमी UP में पिछड़ों को साधने में लगी है। मुरादाबाद में राहुल गांधी ने देश में पिछड़ों की भागीदारी कम होने पर सवाल उठाए। साथ ही दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के जातिगत समीकरण को भी समझाया। न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेसियों ने गठबंधन की ताकत का अहसास कराया। कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई हैं। इसमें पश्चिमी UP की अमरोहा, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर, बुलंदशहर और गाजियाबाद सीटें शामिल हैं।