Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Prayagraj : गंगा,यमुना,सरस्वती कल्प समान,इनके मध्य वास ही कल्पवास-स्वामी धराचार्य

श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज

गंगा,यमुना,सरस्वती कल्प समान,इनके मध्य वास ही कल्पवास-स्वामी धराचार्य


संस्कृत,आध्यात्म और धर्म के संवाहक रहे और “भारतीय सांस्कृतिक परिषद” के संस्थापक कीर्तिशेष पं फूलचन्द्र दुबे जी की पुण्य स्मृति में संस्था के माघमेला शिविर में आयोजित सन्त समागम एवं कल्पवास और सनातन संस्कृति विषय पर आयोजित व्याख्यान प्राकल्प” में कल्पवास और सनातन धर्म पर चर्चा में श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज ने कहा कि तीर्थराज प्रयागराज में पतितपावनी माँ गंगा, यमुना और सरस्वती कल्प के समान हैं और इनके तट पर पावन वास ही कल्पवास है। स्वामी श्री नरेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि सनातन संस्कृत के परिप्रेक्ष्य में वेदों में वर्णित संस्कारों के प्रतिपालन की आवश्यकता पर विशेष व्याख्यान दिया। पूज्य सन्तों ने कल्पवास और तीर्थराज की महत्ता पर आध्यात्मिक और पौराणिक चर्चा और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में परमपूज्य स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज, स्वामी रामदास जी महाराज, प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी श्री बटुक जी महाराज, जगद्गुरु स्वामी श्री नारायणाचार्य जी महाराज, स्वामी श्री सारंग धराचार्य जी महाराज, जगद्गुरु रामानुजाचार्य रविश्यराचार्य जी महाराज, छत्तीसगढ, श्री ओमप्रकाश पाण्डेय जी आदि सन्तजन एवं विद्वानों ने विषय पर आध्यात्मिक व्याख्यान दिये। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पं फूलचन्द्र दुबे के समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला और सभी ने उनको भावभीनी श्रद्धाँजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी श्री हरिचैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज, टीकरमाफी जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ शम्भूनाथ त्रिपाठी’अंशुल जी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माघमेला के DIG श्री राजीव नारायण मिश्र जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। श्री मिश्र ने अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक पर्यावरण की स्वच्छता बनाये रखने और मेले के सकुशल सम्पन्न कराने में संस्था के समर्पित सहयोग और सन्तों के शुभाशीष की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार ज्ञापित किया। संस्था के द्वारा विशिष्ट जनों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट प्रतिभाओं में शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं हेतु प्रो के बी पाण्डेय ,पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग, डाॅ राजीव सिंह,वरिष्ठ चिकित्सक, वर्षों से भूले भटकों की सेवा में समर्पित भारत सेवादल के अध्यक्ष श्री उमेश चन्द्र तिवारी, गंगा के निर्मल एवं स्वच्छ प्रवाह हेतु सेवा समर्पित श्री वशिष्ठ नारायण शुक्ल, सिविल डिफेन्स के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री राकेश कुमार तिवारी को सम्मानित कर संस्था अविभूत रही। पूज्य सन्तों एवं अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश दुबे, संस्था के महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त एवं अन्तर्राष्ट्रीय मुच्छनृत्य कलाकार राजेन्द्र कुमार तिवारी”दुकान जी ने किया। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डाॅ बी के सिंह , प्रसिद्ध भजन गायक रत्नेश दुबे, तीर्थराज पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, श्याम सूरत पाण्डेय, राजेश मिश्र, डाॅ अनन्त कुमार गुप्त, सोनू मिश्र, रंजना मिश्रा, रविन्द्र अवस्थी , राजेन्द्र पालीवाल, जीतेन्द्र गौड़, आदि श्रद्धालु, संस्था पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *