Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

Solar Energy and Environmental Conservation Workshop by Vivid Foundation, Prayagraj

Solar Energy and Environmental Conservation Workshop by Vivid Foundation, Prayagraj

पर्यावरण का संरक्षण स्वस्थ जीवन का बहुमूल्य आयाम- डाॅ प्रज्ञा सिंह

Solar Energy and Environmental Conservation Workshop by Vivid Foundation, Prayagraj


विविड फाउन्डेशन के तत्वावधान में आयोजित स्व सुमित्रा देवी गुप्ता पूर्व प्रधानाध्यापिका दारागंज प्राथमिक विद्यालय की पुण्य स्मृति में भारतीय सांस्कृतिक परिषद के आयोजकत्व एवं RE & KE SOLAR के प्रायोजकत्व में आयोजित होने वाली कम्पोजिट परिषदीय विद्यालयों एवं जूनियर स्कूलों में “पर्यावरण संरक्षण एवं सौर ऊर्जा की उपयोगिता” विषय पर निबन्ध तथा चित्रकला प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुये सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र डाॅ प्रज्ञा सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकताओं पर बल दिया। आपने सरकार की पर्यावरण एवं सौर ऊर्जा सम्बन्धित योजनाओं के लाभ एवं उपयोगिता पर विशेषरूप से उद्बोधन मे बताया। विशिष्ट अतिथि दीपक पाण्डेय ‘सहायक लेखाधिकारी’, राजीव त्रिपाठी ‘मध्याह्न भोजन समन्वयक’ अशोक कुमार गुप्त अ प्रा प्रशासनिक अधिकारी, शि नि , दुर्गेश दुबे अपर शासकीय अधिवक्ता। डाॅ शम्भूनाथ त्रिपाठी ‘अंशुल जी’ ने भी प्रकृति को प्रदूषण मुक्त करने के और स्वस्थ समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में छात्रों को जागरुक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

स्वस्थ तन और स्वच्छ वातावरण से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने हेतु संस्था के अद्वितीय प्रयासों की अनुशंसा की। दुकान जी ने प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्धित करने पर बल दिया। राहिनी सौलर के निदेशक विकाश मिश्र ने सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन कर विद्युत की आवश्यकताओं की सम्पूर्ति पर ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार गुप्त ने किया। सतीश जी ने अधिक से अधिक वृक्ष द्वारा धरती माँ को सुशोभित करने पर आग्रह किया।

1000309705

कार्यक्रम के प्रारम्भ में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और स्व सुमित्र देवी गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाँजलि अर्पित किया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।संस्था की ओर से छात्र/छात्राओं को प्रतियोगिता हेतु सीट एवं कलर दिया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनिल गुप्त, विवेक चतुर्वेदी, शैलेन्द्र अवस्थी, अवधेश गुप्त, देवेन्द्र मिश्र, पंकज गुप्त ,अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *