Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ब्रजराज काव्यकला बालसंघ के बच्चे चित्रकारी हेतु दुबई में चयनित

ब्रजराज काव्यकला बालसंघ के बच्चे चित्रकारी हेतु दुबई में चयनित
आजादी 2023
ब्रजराज काव्यकला संघ प्रयागराज के बच्चों ने दुबई में आयोजित भारतीय चित्रकला आनलाइन प्रतियोगिता में लहराया भारतीय चित्रकला का परचम। विदिशा क्रीयेशन दुबई द्वारा आयोजित भारतीय चित्रकला में चयनित हुए 50 बच्चों में 6 बच्चे श्री ब्रजराज काव्य कला बाल संघ प्रयागराज के चुने गए।जिसमें वैष्णवी पाण्डेय,अनुष्का पाण्डेय,समीक्षा परिहार,मानसी पाण्डेय,निधि शुक्ला एवं श्रेयांशी पाण्डेय को चुना गया।चयन किए गए सभी बच्चों को संघ की ओर से भी प्रयागराज कुंभ में ब्रजराज संघ की संस्थापिका और अध्यक्षा ऋतु पाण्डेय “त्रिधा” जी द्वारा भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।ब्रजराज संघ के संरक्षक श्रीउमाशक्ति पीठ वृन्दावन धाम के पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी रामदेवानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा दुबई में ब्रजराज संघ की सहयोगी प्रयागराज की ही विदिशा पाण्डेय को वरिष्ठ सहयोगी सम्मान से भारत आने पर सम्मानित किया जाएगा।यह जानकारी ब्रजराज संघ के सचिव ब्रजेश पाण्डेय ने दी।
चयनित हुए बच्चों को संघ की उपाध्यक्षा डाॅ. विभा जोशी,कार्यकारिणी अध्यक्ष आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” कोषाध्यक्ष शुभ्रांशु पाण्डेय आदि पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *