वाराणसी: BHU में बवाल, पुलिस अलर्ट
BHU के बिरला और राजाराम मोहन राय हॉस्टल के छात्रों के बीच बुधवार देर रात जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों हॉस्टल के छात्रों में मारपीट हुई थी। सूचना पर ACP भेलूपुर प्रवीण सिंह पहुंचे। छात्रों को समझाया फिर छात्र अपने-अपने हॉस्टल लौट गए। एक घंटे बाद दोनों हॉस्टल के छात्रों में फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। फिर दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। तनाव की स्थिति को देखते हुए कैंपस में पुलिस रातभर अलर्ट रही।










Leave a Reply