सीएम योगी का आदेश, खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर रोक उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान आवागमन बाधित न हो। धार्मिक यात्राओं, जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। बिजली की आपूर्ति बनाए रखें।










Leave a Reply