अयोध्या व काशी में चलेंगे 30 सीटर सोलर बोट
उत्तर प्रदेश में जल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अयोध्या व वाराणसी में सोलर बोट का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में अयोध्या में सरयू नदी में अत्याधुनिक 30 सीटर सोलर बोट का संचालन किया जाएगा। इसी के साथ वाराणसी में गंगा में भी सोलर बोट का संचालन किया जाएगा। इस बोट से वाराणसी में अस्सी नमो घाट तक का पर्यटकों को भ्रमण कराया जाएगा। लोगों को घाटों का पौराणिक महत्व भी बताया जाएगा।










Leave a Reply