BREAKING: BJP की बैठक में गोलीबारी
बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज में बीजेपी की बैठक में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बीजेपी के दो नेता (संजय भगत और पंकज कुमार) किसी बात को लेकर आपस में ही उलझ गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि पंकज ने संजय भगत को गोली मार दी। पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।










Leave a Reply