जेट इंजन की तकनीक भारत को देगा अमेरिका पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान जीई एरोस्पेस ने सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। समझौते के हिसाब से दोनों कंपनियां आपस में मिलकर जेट इंजन का भारत में ही निर्माण करेंगी। जेट इंजन जीई414 होगा। बड़ी बात ये है कि समझौते में अमेरिका जेट इंजन की तकनीक भारत को देगा, जो कई कोशिशों के बाद चीन को भी हासिल नहीं हो सकी। जीई इलेक्ट्रिक की पहले से भारत में मौजूदगी है।










Leave a Reply