प. बंगाल: बम धमाके में एक की मौत, तीन घायल
मुर्शिदाबाद जिले में एक बाग में एक देसी बम फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि एक घटना में मुर्शिदाबाद रानीनगर में तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान देसी बम फेंके जाने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। वहीं विस्फोट में गंभीर रूप से घायल अलीम शेख को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।










Leave a Reply