नौकरी के बहाने तो कहीं खुलेआम राह चलते हो रही लूट: अखिलेश
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। सत्ता संरक्षण में कहीं नौकरी के बहाने तो कहीं खुलेआम राह चलते लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग में झूठा नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। ठगों के तार मंत्री से लेकर आला अफसरों तक जुड़े हैं।










Leave a Reply