बलिया में गर्मी से 70 से अधिक मौत, भेजी गई स्पेशल डॉक्टरों की टीम
बलिया में लू लगने से 70 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें ज्यादातर उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज हैं। इस बीच डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने स्पेशल डॉक्टरों की टीम लखनऊ से बलिया भेजी है। साथ ही सभी जिला अस्पतालों को भर्ती होने वाले हर मरीज का डेटा तैयार करने का निर्देश दिए हैं। हमारे पास सरकारी दवाओं की कोई कमी नहीं है। बलिया की घटना पर पाठक ने कहा कि मैं खुद मॉनिटरिंग कर रहा हूं।










Leave a Reply