Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

UP MLC Election 2022: भाजपा ने नौ सीटों पर बिना चुनाव लड़े ही जीती बाजी, सपा मे मची भगदड़, कई प्रत्याशियों ने लिए नाम वापिस

UP MLC Election 2022:  भाजपा ने नौ सीटों पर बिना चुनाव लड़े ही जीती बाजी, सपा मे मची भगदड़, कई प्रत्याशियों ने लिए नाम वापिस

UP MLC Election 2022: भाजपा ने नौ सीटों पर बिना चुनाव लड़े ही जीती बाजी, सपा मे मची भगदड़, कई प्रत्याशियों ने लिए नाम वापिस

इन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन

  • सीट : विजयी प्रत्याशी
  • बदायूं : वागीश पाठक
  • हरदोई : अशोक अग्रवाल
  • खीरी : अनूप गुप्ता
  • मीरजापुर : सोनभद्र-श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह
  • बांदा-हमीरपुर : जितेन्द्र सिंह सेंगर
  • अलीगढ़ : ऋषिपाल सिंह
  • बुलंदशहर : नरेन्द्र भाटी
  • मथुरा-एटा-मैनपुरी : ओम प्रकाश सिंह व आशीष यादव

यूपी के विधान परिषद में निकाय क्षेत्र की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण में बुधवार को हरदोई, बदायूं व मिर्जापुर-चित्रकूट सीट पर सपा उम्मीदवारों के नामांकन वापस ले लेने से भाजपा उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय हो गयी है। जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार एमएलसी चुनाव में हरदोई सीट से सपा प्रत्याशी रजीउद्दीन ने बुधवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।

UP MLC Election 2022:

UP MLC Chunav 2022 यूपी में एमएलसी चुनाव के पहले चरण की 30 सीटों में से नौ सीटें भाजपा ने बिना चुनाव लड़े ही जीत ली है। भाजपा ने बदायूं हरदोई खीरी मीरजापुर-सोनभद्र बांदा-हमीरपुर अलीगढ़ बुलंदशहर व मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर निर्विरोध कब्जा कर लिया है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 एमएलसी सीटों के लिए हो रहे चुनाव के तहत पहले चरण की 30 सीटों में से नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिना चुनाव लड़े ही कब्जा कर लिया है। बदायूं, हरदोई, बांदा-हमीरपुर सहित कई सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने नाम वापस लेकर भाजपा की जीत की राह आसान बना दी। गुरुवार को 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। अब पहले चरण की 30 में से 21 सीटों के लिए ही नौ अप्रैल को मतदान होगा। शेष छह सीटों की नाम वापसी शुक्रवार को होगी।

UP MLC Election 2022 भाजपा ने बदायूं, हरदोई, खीरी, मीरजापुर-सोनभद्र, बांदा-हमीरपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर व मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर निर्विरोध कब्जा कर लिया है। मथुरा-एटा-मैनपुरी ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां से दो प्रत्याशी चुने जाते हैं। यहां सपा के उदयवीर सिंह व राकेश यादव का पर्चा जांच में खारिज हो गया था। up mlc election 2022 date

उदयवीर एक सेट ही नामांकन कर पाए थे, दूसरा सेट जब जमा करने जा रहे थे तब उनके साथ भाजपा समर्थकों ने मारपीट की थी। सपा के प्रत्याशियों में बदायूं से सिनोद शाक्य, हरदोई से रजीउद्दीन, मीरजापुर-सोनभद्र से रमेश यादव व बांदा-हमीरपुर से आनंद कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बुलंदशहर से रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता शर्मा भी अपना नाम वापस लेकर लड़ाई से पहले ही मैदान से बाहर हो गईं।

up mlc election 2022 sp candidate list up mlc list 2022 sp mlc candidate list up 2022 bjp mlc candidate list up 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *