नया साल हमें खुशियों के साथ, अपना आकलन करने का दिन भी है- सरदार पतविंदर सिंह
क्या हमने भूखे को भोजन,प्यासे को पानी,अंधकार में प्रकाश किया हैl
नैनी प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कहा कि आप लोग नए साल शुरू होने पर तरह-तरह से खुशियां मनाते हैं जबकि गुजरते हुए साल के समय पर इंसान को अपनी जिंदगी का आकलन करना चाहिए कि हमने गुजरे साल में कितने भूखों को भोजन खिलाया,कितने प्यासे को पानी पिलाया,कितनों का दिल दुखाया,किसी को बेवजह तो नहीं सताया इसको याद कर अपने नए साल की तैयारी करनी चाहिएl
नए साल आने का मतलब यह है कि हमें परमात्मा का नाम जपने का एक और मौका मिला गया अक्सर देखने में आता है कि ज्यादातर लोग गुजरे साल में गुजरे वक्त का आकलन करने के बजाए डीजे बाजों की धुन में मस्त होकर केक काटते हैं और महफिले सजा कर खुशियां मनाते हैं डांस कर, नाना प्रकार के नशे कर ना जाने कैसी कैसी हरकतें करते हैं जिससे युवा भी इस बुरे तरीके की जद में आ जाते हैंl हमें यह सोचना चाहिए कि हमारी जिंदगी का एक और साल कम हो गया और मौत के एक साल और करीब पहुंच चुके हैंlनए वर्ष के शुभ आगमन पर वायुमंडल को शुद्ध रखने के लिए प्रत्येक परिवार को पांच वृक्ष का वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए जिससे हमारी वायुमंडल प्रदूषण मुक्त हो सकेl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि हमें सरकार की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही जश्न,उत्सव धर्म-कर्म सेवा के कार्य करने चाहिएl












Leave a Reply