prayagraj सिरसा फेरी घाट पर पांटून पुल शुरू न होने से लोगों में बढा आक्रोश
मेजा, प्रयागराज सिरसा स्थित फेरी घाट पर बनने वाला पांटून पुल अभी भी पूरी तरह से चालू नहीं हो पाया है। जबकि मदरा टेला और मांडा स्थित डेंगुरपुर का पांटून पुल पूरी तरह से चालू हो गया है।वही देखा जाए तो नवंबर माह में चालू होने वाला पुल जबसे विभाग द्वारा निर्मित कराया जाने लगा है तब से वह प्रतिवर्ष विलंब से तैयार हो रहा है। सिरसा फेरी घाट पर बनने वाला पांटून पुल दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से ही आवागमन के लिए तैयार होने के लिए कहा गया था,लेकिन दिसंबर माह भी समाप्त होने वाला है जो अभी तक तैयार नहीं हो पाया पुल के तैयार ना होने से लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति खासा आक्रोश व्यक्त की है।











Leave a Reply