विधानसभा चुनाव 2022: आज से 3 दिनी के दौरे पर लखनऊ आ रहा चुनाव आयोग
UP में 2022 विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम आज लखनऊ पहुंचेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व अनूप चंद्र पांडेय के साथ मंगलवार दोपहर बाद पहुंचेंगे। 4 बजे योजना भवन में वह राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शाम सवा चार बजे सभी जिलों के डीएम व नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 30 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी।











Leave a Reply