प्रयागराज डॉ. ऋचा पर पहरा, जहां भी गईं पीछे लगी पुलिस
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह को पुलिस ने नजरबंद करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री के शहर आगमन से पहले डॉ. ऋचा के गोविंदपुर स्थित आवास पर पुलिस ने पहरा लगा दिया। सुबह जब डॉ. ऋचा घर से निकलीं तो पुलिस ने उन्हें रोका।
इस पर डॉ. ऋचा और पुलिस के बीच बहस हुई। डॉ. ऋचा का सवाल था कि आखिर किस आधार पर बार-बार उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। उन्हें क्यों रोका जा रहा है। डॉ. ऋचा ने बताया कि कुछ अधिवक्ता आए और जबरन रोकने के खिलाफ न्यायालय जाने की बात कही।इसके बाद पुलिस ने डॉ. ऋचा को शर्तों के साथ बाहर निकलने की अनुमति दी। डॉ. ऋचा घर से निकलकर सपा कार्यालय गईं। लेकिन उनके पीछे पुलिस की गाड़ी लगी रही। डॉ. ऋचा के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने तक पुलिस उनके पीछे घूमती रही। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा को भी पुलिस ने नजरबंद किया।











Leave a Reply