ओमिक्रॉन का खतरा: बच्चों को स्कूल बुलाने को लेकर शासन ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रमुख सचिव माध्यमिक
शिक्षा के आदेश पर गाइडलाइन जारी की है। ओमिक्रॉन के
खतरे को देखते हुए स्कूल किसी भी छात्र को आने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पहलेअभिभावकों से सहमति लेनी होगी। शिक्षक, कर्मचारी और
छात्र-छात्राओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। प्रदेश के
सभी बोर्डों के स्कूलों पर इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए
गए हैं।












Leave a Reply