Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Varanasi News: गंगा में गंदगी फैलाना अब पड़ेगा महंगा, एक लाख तक का लगेगा जुर्माना

Varanasi News: गंगा में गंदगी फैलाना अब पड़ेगा महंगा, एक लाख तक का लगेगा जुर्माना

वाराणसी. गंगा नदी (Ganga River) के संरक्षण को लेकर सरकार सचेत है और गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लगातार तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है. अभी हाल ही में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का उद्घाटन करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गंगा में डुबकी लगाकर के गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया था. इसी क्रम में वाराणसी में नगर निगम गंगा को स्वच्छ रखने (Clean Ganga Mission) को लेकर एक नए कानून को लागू करने जा रहा है, जिसके तहत गंगा को गंदा करने वालों के खिलाफ प्रशासन का डंडा चलेगा.
सरकार व प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी गंगा में लोग कूड़े-कचरे और गन्दगी का प्रवाह कर रहे हैं, जिसको लेकर अब वाराणसी नगर निगम नया कानून लागू करने जा रहा है. इसके तहत गंगा में कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले पर 1 रुपये से लेकर 1 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *