मिला आश्वासन : प्रयागराज को एक और वंदेभारत मिलने की उम्मीद
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे से प्रयागराज को एक और वंदेभारत ट्रेन मिलने तथा एनीबेसेंट रेलवे क्रासिंग पर जल्द ही आरयूबी के निर्माण की उम्मीद जगी है। आरयूबी के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव मांगने के अलावा रेलवे की भी कमेटी बनाए जाने के निर्देश दिए।
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में अफसरों संग बैठक के बाद रेलमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता की और सुझाव मांगे। इसी क्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने आईईआरटी और एनीबेसेंट में आरयूबी की मांग का ज्ञापन दिया। इस पर मंत्री पहले प्रदेश सरकार से प्रस्ताव भेजने की सलाह ही। विधायक ने बख्शी बांध से अल्लापुर तक के लिए फुटओवर ब्रिज की भी मांग की। सांसद केशरी देवी पटेल ने कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक किए जाने की मांग की।











Leave a Reply