prayagraj 27 को प्रयागराज में चलेगी युवाओं की सदन
संसद भवन जैसा नजारा प्रयागराज में देखने को मिलेगा। 27 दिसंबर को जिले में युवा संसद का आयोजन होगा। अभी कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन मंथन कर रहा है, लेकिन सुबह 11 बजे सदन चलाने की तैयारी है। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए सीडीओ शिपू गिरि ने नेहरू युवा केंद्र व अन्य विभागों के साथ गुरुवार को बैठक की।
इस युवा संसद में ठीक वैसे ही दृश्य दिखाई देगा जैसे संसद भवन का होता है। एक ओर पक्ष रहेगा और दूसरी ओर प्रतिपक्ष रहेगा। सदन में सरकारी योजनाओं पर प्रस्ताव रखा जाएगा। पक्ष दिए गए प्रस्ताव को क्यों लागू करना है, इस पर अपनी राय रखेगा। साथ ही प्रतिपक्ष उसकी खामियां बताएगा। बाद में प्रस्ताव अगर पारित होगा तो उसे लागू किया जाएगा। इस दौरान तमाम सरकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को इसकी जानकारी हो सके। बैठक में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। साथ ही सभी विभागों से सहयोग मांगा। सीडीओ शिपू गिरी ने बताया कि यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को रखा जाएगा। उन्होंने सभी विकासखंडों से सक्रिय प्रतिभागियों को प्रतिभाग कराने के लिए कहा। साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों का लक्ष्य भी निर्धारित किया। कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चलाया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार यादव, डीपीआरओ आलोक सिन्हा, भारत स्काउट गाइड से कमलेश दुबे, सिविल डिफेंस से राकेश, पुलिस विभाग से डिप्टीएसपी एके शुक्ला आदि मौजूद रहे।











Leave a Reply