Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Prayagrajसोशल मीडिया पर कोई करे परेशान, पुलिस को बताएं

Prayagrajसोशल मीडिया पर कोई करे परेशान, पुलिस को बताएं

यदि सोशल मीडिया पर कोई आपको परेशान कर रहा है। लिंक, ओटीपी, उपहार आदि का बहाना बनाकर जानकारी मांग रहा है तो इसकी शिकायत तत्काल पुलिस से करें। उक्त बातें अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बृहस्पतिवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में बारा क्षेत्राधिकारी विमल कुमार मिश्र ने छात्राओं से कही।
सावित्री नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज शंकरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सीओ बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित करता है या आपको ब्लैकमेल करता है, तो इसकी जानकारी संबंधित थाने, महिला हेल्प डेस्क और 1090 हेल्पलाइन को दें। जिसपर पुलिस आईटी एक्ट और 354 डी आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करेगी।
वहीं शंकरगढ़ थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उतनी ही जानकारी साझा करें, जितनी जरूरत हो। इस दौरान छात्रा तनु शुक्ला, बृज नैना यादव, शीतल, साबरीन आदि ने क्षेत्राधिकारी बारा से सुरक्षा के टिप्स लिए। कॉलेज प्रबंधक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अमिता सिंह, प्रो. भावना शुक्ला, प्रो. रोहित मिश्रा, जीवेश त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, अनिल तिवारी, जीतेंद्र शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, त्रिलोक चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *